हिंदी दिवस पर मानसरोवर ने मनाया स्थापना दिवस

हिंदी दिवस पर मानसरोवर ने मनाया स्थापना दिवस

इटारसी। मानसरोवर साहित्य समिति के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर संस्था ने अपना 49 वॉ स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया। ईश्वर रेस्टोरेंट में आयोजित इस भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता मानस मर्मज्ञ संतोष सरवरिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार टीआर चौलकर तथा सुप्रसिद्ध गीतकार रामवल्लभ गुप्त विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम समाज सेवी कवयित्री राधा मैना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मानसरोवर साहित्य समिति के अध्यक्ष राजेश दुबे ने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मानसरोवर के आगामी स्थापना दिवस पर स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्था की ओर से सर्वश्री मदन बड़कुर तन्हाई, विनय चौरे, कमल पटेल कमल, ब्रजमोहन सोलंकी, विकास उपाध्याय, आशीष दुबे बबलू, हनीफ खान आदि ने आमंत्रित अतिथियों का भावभीना स्वागत किया। पावस गीत बहार में आमंत्रित कवियों जफरुल्लाह खान जफर, टीआर चौलकर, रामवल्लभ गुप्त, रामकिशोर नाविक, मोहन झलिया, नर्मदाप्रसाद मालवीय, स्वर्णलता छेनिया, बीबीआर गांधी, मदन तन्हाई, सुनील जनोरिया, विकास उपाध्याय, गुलाब भूमरकर, विनय चौरे, कमल पटेल कमल, अविनेश चंद्रवंशी, राजेन्द्र भावसार, मोहम्मद आफ़ाक, हनीफ खान की प्रस्तुति से श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।

संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राधा मैना ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उनके मन पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संतोष सरवरिया ने हिन्दी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उनकी सहभागिता से वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संचालन मानसरोवर संस्था के संरक्षक विनोद कुशवाहा ने एवं आभार प्रदर्शन संस्था के प्रचार सचिव सौरभ दुबे ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री गिरीश पटेल, सौरभ दुबे, संजीव श्रीवास्तव, ब्रजमोहन सोलंकी, अशोक यादव, राजेश व्यास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: