---Advertisement---

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अनेक निर्णय लिये

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अनेक निर्णय लिये गये हैं। उपसभापति मध्यांचल विजय राठी ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के बैठक में समाज बंधुओं के सर्वांगीण विकास हेतु कई निर्णय सदन में सर्वसम्मति से लिए गए।

महासभा के ट्रस्टों के साथ 19 सहयोगी ट्रस्ट बनाए जो पारिवारिक ट्रस्ट 25 लाख प्रतिवर्ष तीन वर्ष तक महासभा के निर्देश अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा निराश्रित, विधवा बहनों को सहयोग के साथ-साथ एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को चिन्हित कर उनके अपलिफ्टमेंट के लिए कार्य किया जाएगा। इन सहयोगी ट्रस्टों के सहयोग से लगभग 20 करोड़ प्रतिवर्ष महासभा द्वारा डिस्वर्समेंट किया जाएगा। अब तक के महासभा के 132 वर्षों के इतिहास में इस तरह का सहयोग पहली बार ही देखने को मिला हैं।

महासभा की फ्लैगशिप योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जीनियस जनरेशन नेक्स्ट रमेश परतानी द्वारा हर अंचल से 2/2 संयोजक मनोनीत किये। अभी तक इस कार्यक्रम में 650 बच्चों पिछले 1.5 वर्ष में जुड़े हैं। मिशन आईएएस 100 में रिटायर्ड आईएस श्रीकांत बाल्दी एवं उनकी टीम द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है, उसे और अधिक गति प्रदान करने की आवश्यकता है। इस हेतु महासभा ने प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा की है। वर्ष 2030 तक समाज के 100 बच्चों को आईएएस बनाने हेतु सभी तरीके के साधन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

बद्रीलाल सोनी शिक्षा सहयोग केंद्र द्वारा उच्च शिक्षा के सहायता के स्लैब परिवर्तित किए अब और अधिक सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। इसी तरह प्राथमिक शिक्षा के लिए भी पहले से अधिक सहयोग राशि देने का प्रावधान किया है। श्री कृषदास जाजू स्मारक ट्रस्ट से भी अब हमारी निराश्रित विधवा महिलाओं को 3500 रुपए प्रतिमाह वितरित की जाएगी। स्वरोजगार निर्माण हेतु आदित्य विक्रम बिरला व्यापार सहयोग केंद्र इस वर्ष 10 करोड़ डिस्वर्समेंट का प्रावधान रखा है। साथ ही महासभा की फ्लैगशिप योजना एबीएमएम इनोवेट को 1 वर्ष और सहयोग केंद्र द्वारा दिया जाएगा।

एबीएमएम इनोवेट (स्टार्टअप आइडियाज) कार्यक्रम से अभी तक लगभग 6500 से अधिक युवा रजिस्टर्ड हुए हैं और सबसे खुशी की बात यह हैं कि हमारे श्रृंखलाबद्ध संगठन में 494 जिलासभाएं कार्यरत हैं तो लगभग 400 से भी अधिक जिलासभाएं से इस कार्यक्रम से युवा जुड़े हैं। कैंसर की बीमारी से रोकथाम के लिए 9 से 26 वर्ष तक की बच्चियो, महिलाओं के लिए सर्वाइकल टीकाकरण की योजना प्रारंभ की गई हैं। जिसमें 50 प्रतिशत की राशि बांगड़ मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा व बाकी संबंधित जिलासभा/ प्रदेश सभा द्वारा वहन की जाएगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.