---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

भाजपा सहित कई संगठनों ने मनायी डॉ. अंबेडकर की जयंती

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज अनेक संगठनों ने मनायी। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया, उनके दिये संदेशों का वाचन करके उनके अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और संविधान निर्माण में उनके योगदान की बात की गई।

केसला में मनी जयंती

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेस प्रताप के मार्गदर्शन, जिला समन्वयक पवन सहगल के निर्देशन एवं ब्लाक समन्वयक विवेक मालवीय के समन्वय में नवांकुर संस्था क्षितिज सेक्टर 04, ग्राम पंचायत केसला के तत्वावधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई। उनके जीवन परिचय के बारे में एमएसडब्ल्यू की छात्रा अपूर्वा नागेश ने बताया कि अंबेडकर जयंती के मनाने के बाद जल गंगा संवर्धन के कार्यक्रम में समन्वयक कन्हैया सराठे ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। ग्राम के सार्वजनिक कुआ पर जल स्वछता का श्रमकार्य किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सम्मर सिंह इवने, सचिव सुमेर सिंह, एमएसडब्ल्यू छात्र दिलीप उइके, अखिलेश नायक, छात्रा विनीत सेलुकर, ग्राम कोटवार गुलाब बीलिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निशा सिंग, आशा कार्यकर्ता किरण श्रीवास, वैजंती मालवीय, सुधा तिवारी पंच, गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

भाजपा ने मनायी जयंती

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी ने विभिन बूथों पर डॉ.भीम राव अंबेडकर की जंयती मनाई। भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं संगोष्ठी कर भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभापति राकेश जाधव, मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, अर्जुन भोला, नितिन व्यास, गौरव बड़कुर, मनोज शर्मा, कुंदन गौर, जिमी कैथवास, संदीप तिवारी, अजय मंजारिया, मिथलेश गोस्वामी, चंदन बाथरी, अमित मोरया, शैलेंद्र चौहान, गोपी सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

वार्ड 12 में कार्यक्रम हुए

भारतीय जनता पार्टी इटारसी नगर मंडल ने वार्ड 12 में अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम किया। पार्षद एवं सभापति, अंबेडकर जयंती प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री मनजीत कलोशिया ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा साहब निर्मित संविधान के उद्देश्यों का वाचन किया। इस दौरान शिल्पकारों, मजदूरों एवं समाज के उन युवाओं का जिन्होंने शासकीय सेवा में उच्च पद पर स्थान प्राप्त किया, पुष्प माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, सभापति राकेश जाधव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष जागृति भदोरिया, महिला मोर्चा नगर महामंत्री हेमलता कदम, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष आनंद उटवार, युवा मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी, भाजपा नेता नितिन व्यास, रमेश महोरिया, बूथ अध्यक्ष मयूर मालवीय, करण वरगले, बूथ अध्यक्ष सचिन प्रधान, चंदन बाथरी, सुनील दुबे, अमित मोरया, सुधीर गुप्ता, आशीष महाडिक, गोपी सिंह, शैलेंद्र सिंह मधोक, जोगेंद्र बरगले, विनोद कदम, आशीष मधिक, आशीष पटेल, कृष्णा बरगले, शुभम कदम, योगेश बरगले, गुलाब चंद बरगले, पप्पू बरगले, फूल सिंह राठौरिया, धर्म हरिया, राहुल बरगले, शुभम इंगोल, गोपाल मराठा, नसीर, नरेश बरगले, राहुल बरगले सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

जीपीएस में मनाई अंबेडकर जयंती

जीनियस प्लेनेट स्कूल में कक्षा 11 वी के स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में भारत के नागरिक के लिए जो मौलिक अधिकार और कर्तव्य निर्धारित किये हैं, उनका प्रदर्शन कर समझाने का प्रयास किया कि जिस समय संविधान बनाया उस समय आरक्षण की क्या उपयोगिता थी और आज के संदर्भ में उसकी क्या उपयोगिता रह गई है?

स्कूल के शिक्षक अनुराग दुबे ने महाभारत के कर्ण की तुलना डॉ. अंबेडकर से करते हुए कहा कि कर्ण और अंबेडकर दोनों को ही अछूत और निम्न जाति कहकर तत्कालीन समाज ने धित्कार दिया था, उसके बाद भी दोनों ने अपनी बल बुद्धि से अपनी योग्यता को सिद्ध किया। हालांकि दोनों की सोच में अंतर था। कर्ण ने सिर्फ अपने साथ हुए अन्याय को समझ कर स्वयं को ऊपर लाने का काम किया जबकि अंबेडकर ने अपने साथ पूरे दलित वर्ग के उत्थान हेतु काम किया।

कक्षा 11 वी के छात्र हर्ष नितिन यादव ने भी विचार रखे। संचालक मो जाफर सिद्दीकी ने कहा कि अंबेडकर के जीवन से हमें सीख मिलती है कि यदि इनसान मन में ठान ले कि उसे स्वयं के साथ साथ अपने से जुड़े लोगों को भी ऊपर उठाना है तो वह अपनी इच्छा शक्ति के बल पर कर सकता है। मनीता सिद्दीकी ने कहा कि संविधान में लिखे हमारे मौलिक अधिकारों को जिस प्रकार हम याद रखते हैं और उनका उपयोग करते हैं, ठीक उसी प्रकार हमें अपने मौलिक कर्तव्यों को भी पूर्ण करना चाहिए और देश के एक अच्छे नागरिक होने का परिचय देना चाहिए। संचालन शिक्षिक अमरीन खान और अर्चना मुरैया ने किया।

वार्ड 8 में डॉ. अंबेडकर को याद किया

वार्ड 8 उत्तर बंगलिया में बूथ क्रमांक 164 पर वार्ड पार्षद व महिला मंडल ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती मनाई। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री ममता मालवीय, साधना योगी, स्वप्निल बौरासी, कीर्ति बाबरिया, पुष्पा ठाकुर, पिंकी कुशवाह, लता अहिरवार, संध्या सराठे, लता नायक, शकुंनतला अहिरवार सहित अन्य न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.