इटारसी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में नर्मदापुरम संभाग से कई प्रमुख लोगों को स्थान मिला है। इसमें मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद भी शामिल किये गये हैं।
संभाग के होशंगाबाद जिले से कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्यों में होशंगाबाद विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय और पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव चौबे को शामिल किया है। प्रदेश कार्यसमिति की सूची में हरदा विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल, होशंगाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पारीक को स्थान मिला है।
बैतूल जिले से विशेष आमंत्रितों में पूर्व पार्षद महेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत माकोड़े, सदस्यों में सांसद डीडी उईके, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, पूर्व विधायक अल्केश आर्य, हेमंत खंडेलवाल, दो बार की पार्षद रही हेमलता कुम्हारे को शामिल किया है। इसी तरह से हरदा जिले से टिमरनी विधायक संजय शाह को स्थान मिला है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में संभाग से कई प्रमुख नाम

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com