इटारसी। आज अनेक रेलकर्मियों ने वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की सदस्यता लेकर महामंत्री अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे के नेतृत्व में विश्वास जताया है।
सैकड़ों युवाओं ने वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ का हाथ थामा
डीजल शेड शाखा अध्यक्ष महाकालेश्वर कश्यप और सचिव राजेश यादव के कर्मचारी हितैषी कार्यों से प्रभावित होकर डीजल शेड के युवा नेता गैस एजेंसी के सचिव उमेश निगम, दुष्यंत गौर के साथ सैकड़ों युवाओं ने संघ का हाथ थामा है। इटारसी के शीर्ष नेतृत्व भागीरथ मीणा, संजय केचे, कुंदन आगलावे के मार्गदर्शन में डीजल शाखा अध्यक्ष महाकालेश्वर कश्यप, मुख्य शाखा अध्यक्ष प्रीतम तिवारी एवं मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य राजेश गौर की उपस्थिति में मजदूर संघ में शामिल होने की लिखित सहमति पत्र सौंपा।
डीजल शाखा के सभी पदाधिकारी श्याम निर्मल, राहुल विशंभर, पंकज, रविकांत, संजय ज्ञान, कैलाश, प्रशांत, जितेंद्र वैभव, सुनील, सुभाष, महेंद्र पुलकित, मनीष, अमित, चंद्र प्रकाश, नितिन, राजेश, लोकेश आदि युवा साथियों ने आभार व्यक्त किया।