---Advertisement---

सामूहिक जनेऊ संस्कार : 45 बटुकों का हुआ पंजीयन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नर्मदापुरम जिला सर्व ब्राह्मण समाज इटारसी (Narmadapuram District Sarva Brahmin Samaj Itarsi) द्बारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत समाज के सदस्यों का सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार का कार्यक्रम 5 मई, गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे द्वारकाधीश मंदिर परिसर में किया जाएगा।समिति के राजकुमार दुबे ने बताया कि उपनयन (जनेऊ) संस्कार कराने के लिए जिले के विभिन्न शहरों/ग्रामों से 45 बटुक अपना पंजीयन करवा चुके हैं ।
जनेऊ कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व, जनेऊ संस्कार करवाने वाले बटुक कटिंग करवाकर एवं स्नान कर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वे अपने साथ में कार्यक्रम में उपयोग होने वाली सामग्री एक सफेद या पीली धोती ,एक गमछा, तुलसी की माला, नारियल एवं एक पाव मिष्ठान का पैकेट लेकर उपस्थित होंगे।
उपनयन संस्कार धर्म संघ अध्यक्ष पंडित प्रभात तिवारी के मार्गदर्शन एवं समिति सदस्यों रघुवंश पांडे, राजकुमार दुबे, वीरेंद्र दीक्षित, संतोष भारद्वाज एवं सौरभ शुक्ला की देखरेख में संपन्न होगा । कार्यक्रम के अंत में उपनयन संस्कार करवाने वाले बटुकों के भोज की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर रहेगी।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.