---Advertisement---

ग्राम धांसई में जल गंगा संवर्धन अभियान की जल संगोष्ठी में बताए जलसंरक्षण के उपाय

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। केसला ब्लॉक के ग्राम धांसई में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संगोष्ठी का आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने किया। संगोष्ठी में ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम नवांकुर संस्था क्षितिज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, केसला के सहयोग से किया।

संगोष्ठी में ग्रामवासियों, विशेषकर किसानों को जल संरक्षण के विविध उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संगोष्ठी में मुख्य रूप से हैंडपंप के आसपास सोखता गड्ढा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके और जलभराव की समस्या से बचा जा सके। साथ ही, खेतों के पास बहने वाले नदी-नालों में वर्षा जल को रोकने के सरल व कारगर उपायों की जानकारी देकर किसानों को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर जल संरक्षण से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की गईं और उपस्थित ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव में जल संरक्षण की भावना को मजबूत करना और भावी पीढिय़ों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखना है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.