---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

Medical Advice : बिना सही जानकारी बर्फ और इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड से सिकाई करना दे सकता है, दर्द

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

मेडिकल साइंस के अनुसार ठंडी व गर्म सिकाई अलग-अलग है। बिना सही जानकारी के गलत सिकाई करने के शरीर पर उल्टे प्रभाव पड़ सकते हैं। बिना सलाह से घर पर गर्म पानी, वाटर बैग व इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड से सिकाई करने से मरीज की त्वचा तक झुलस जाती है। कई मामले देखे गये हैं, जिसमें कमर, घुटनों, गर्दन या अन्य दर्द वाले हिस्ते की ज्यादा सिकाई करने के कारण सुपरफिशियल बर्न हो गया। जिसकी वजह से उनकी समस्या अधिक बढ़ गई।

मेडिकल साइंस कहती है बिना जख्म वाली चोट लगने पर 72 घंटे तक ही बर्फ से सिकाई करनी चाहिये। ऐसा इसलिये क्योंकि बर्फ से मिलने वाली ठंडक से ब्लड की कैपिलिरी सिकुड़ती है। जिससे सूजन नहीं बढ़ती है, दर्द कम होता है और अंदरूनी रक्तस्त्राव का खतरा कम होता है। वहीं गर्म सिकाई मसल्स में जकडऩ होने और मांसपेशी कड़क होने पर चोट के 72 घंटे बाद ही की जानी चाहिये। यह भी 15 से 20 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिये। चोट लगने पर तत्काल कभी भी गर्म सिकाई नहीं करना चाहिये।

ऐसे इलाज में डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी जब हड्डी जुडऩे के बाद प्लास्टर निकलता है तब भी कई मरीज यही करते हैं, जिससे ज्वाइंट कड़क हो जाता है। जिसके कारण वे उस अंग को नार्मल रूप से अलग इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। यह समझने की जरूरत है कि गर्म व ठंडी सिकाई किसी दर्द का परमानेन्ट इलाज नहीं है। आज सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी में फिजियों की व्यवस्था का सुधार हुआ है। ऐसे में व्यक्ति को इलाज बिना एक्सपर्ट की सलाह से नहीं करना चाहिये। ऐसे में इस कारण शरीर को समस्या हो सकती है। हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही ऐसे इलाज करना चाहिये।

World Physiotherapy Day: Every needy patient should get physiotherapy
डॉ. मोनिका मेहरा
‘फिजियोथैरेपिस्ट’

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.