इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी (Bharatiya Janata Party Nagar Mandal Itarsi) द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल की बैठक पत्रकार भवन में संपन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर बूथ सशक्तिकरण करने के पश्चात अब बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें आने वाले दिनों में भाजपा नगर मंडल इटारसी शहर के शक्ति केंद्रों पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के विधानसभा चुनाव संयोजक विश्वनाथ सिंघल, भाजपाके नर्मदापुरम विधानसभा बूथ सशक्तिकरण प्रभारी एवं स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश सह संयोजक संदेश पुरोहित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी सुनील राठौर ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र दिक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद पगारे, भाजपा मीडिया जिला सह प्रभारी राजा तिवारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक का संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे द्वारा किया गया।