---Advertisement---

साथ चलेंगे तभी बढ़ेंगे की भावना के साथ माहेश्वरी समाज की बैठक हुई

By
On:
Follow Us

माहेश्वरी समाज ने एकजुटता से आगे बढऩे का संकल्प लिया
इटारसी।
जिला माहेश्वरी समाज (District Maheshwari Samaj) की प्रथम बैठक यहां राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं जिला सदस्यों की उपस्थिति में हुई। कार्यकम का प्रारंभ भगवान महेश (Bhagwan Mahesh)के जयघोष के साथ किया। मंचासीन पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भगवान महेश की पूजा की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति विजय राठी (Vijay Rathi), राष्ट्रीय महिला मंडल की संयुक्त मंत्री श्रीमती अनिता जांवधिया (Mrs. Anita Janwadhiya), प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गोयदानी (Suresh Goydani), महिला मंडल की प्रदेश सचिव श्रीमती राजश्री राठी (Mrs. Rajshree Rathi), जिला अध्यक्ष अशोक तोषनीवाल (Ashok Toshniwal), सचिव प्रहलाद बंग (Prahlad Bang) को सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज में चल रही योजनाओं से अवगत कराया। जिला प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने-अपने विचार रखे।

जिला सभा सचिव प्रहलाद बंग ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक तोषनीवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। सभी समाज बंधुओं ने साथ चलेंगे, तभी बढ़ेंगे नारे के साथ एकजुटता का आह्वान किया। महासभा के उपसभापति विजय राठी ने सभी को मिलकर कार्य करने हेतु सदस्यों को संकल्प दिलाया। जिला सभा के सत्र 2022-25 में सभी चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी घनश्याम डांगरा बनखेड़ी का आभार व्यक्त किया गया।

अभा सभा के लिए जिले से विवेक जावंधिया एवं दिनेश माहेश्वरी एवं प्रदेश सभा के लिए मेघराज राठी एवं सुशील गांधी को कार्यकारी मंडल हेतु चयनित किया गया। स्वागत उद्बोधन मेघराज राठी ने दिया। संचालन अनिल राठी ने, आभार इटारसी इकाई के सचिव नितेश राठी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल राठी, प्रदीप तोतला, मांगीलाल मालपानी, कमल लखोटिया, सुरेन्द्र माहेश्वरी, राजेन्द्र, मेघराज राठी, नीतेश राठी एवं माहेश्वरी समाज इटारसी का योगदान रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!