इटारसी। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन की आपातकालीन आवश्यक बैठक आज 24 मई, शनिवार को दोपहर 2 बजे से देवाशीष मैरिज गार्डन मेहरागांव में होगी। इस बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी गण राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, समस्त ग्राम इकाई जो नर्मदापुरम जिले में निवास करते हैं, सभी को आमंत्रित किया है।
क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के जिला प्रवक्ता केशव साहू ने बताया कि शनिवार को दोपहर होने वाली इस आवश्यक बैठक में केवल एक सूत्री विषय पर चर्चा करके निर्णय लिए जाएंगे। सभी किसानों की उपस्थिति में बैठक केवल एक सूत्री ग्रीष्मकालीन समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी हेतु चर्चा की जाएगी। उन्होंने संगठन के सभी किसानों से सुबह से दोपहर तक काम निबटा करके बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।










