इटारसी। नर्मदांचल चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति की विशेष जिला स्तरीय बैठक रविवार को इटारसी के क्रिस्टल रिजॉर्ट में वरिष्ठ संरक्षक किशन दास चौरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष नीलेंद्र पटेल ने संगठन को गांव-गांव तक विस्तारित करने और युवाओं को अधिक महत्व देने का आह्वान किया।
बैठक के प्रमुख निर्णय
- – समाज में व्यापक परिवर्तन लाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र और जन समस्या निवारण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
- – इन केंद्रों की विस्तृत कार्ययोजना का खुलासा आगामी बैठक में किया जाएगा।
- – संगठन के विस्तार के तहत, आगामी बैठक में ही युवा विंग और महिला विंग के अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन अरुण पटेल ने किया एवं आभार निवर्तमान कोषाध्यक्ष हरि किशोर पटेल ने माना। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, मोहन झलिया, शंभू दयाल पटेल सहित शहरी और ग्रामीण अंचलों के कई गणमान्य समाजजन एवं वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।










