---Advertisement---

गौसेवा को लेकर बैठक, गौशालाओं की जांच, गौमाता को बचाने का संकल्प

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी । गौसेवा के लिए समर्पित ‘टीम इटारसी गौसेवक’ ने परशुराम भवन में एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजसेवियों, गौसेवकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। इस बैठक में गौसंरक्षण और आवारा पशुओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में इटारसी नगर टोली, टीम ‘कर भला सो हो भला’, ब्राह्मण सेना, करणी सेना, विश्व हिंदू परिषद, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, और मध्य प्रदेश रक्तदान ग्रुप सहित कई प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराकर गौसेवा के प्रयासों को समर्थन दिया। इस दौरान दिल्ली, हरिद्वार, ग्राम बमुरिया और बिछुआ से भी गौसेवक साथियों ने शिरकत की।

बैठक में लिए प्रमुख निर्णय

गौसेवकों द्वारा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लिए निर्णय में गौसेवक सूचना का अधिकार (RTI) का उपयोग कर इटारसी में पंजीकृत गौशालाओं की संख्या, उनमें मौजूद गायों और उनकी व्यवस्था की जानकारी लेंगे। यदि किसी गौशाला में कम गायें पाई जाती हैं, तो सरकारी संपत्ति का अवैध उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा गौग्रास और कांजी हाउस के लिए आवंटित जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। इन जमीनों पर गौ उपचार केंद्र खोले जाएंगे। समर्थन देने वाले सभी संगठनों के सहयोग से पहले नगर और फिर पूरे जिले में एक ‘महा गौ रक्षा अभियान’ चलाया जाएगा।

‘मैं हूँ गौसेवक’ अभियान

इस अभियान के तहत पूरे जिले में नए गौसेवक सदस्य बनाए जाएंगे, ताकि गौसेवा के कार्य को और अधिक व्यापक बनाया जा सके। इटारसी के 34 वार्डों में से प्रत्येक में एक प्रमुख गौसेवक तैयार किया जाएगा, जो अपने वार्ड में किसी भी घायल गौमाता को तुरंत प्राथमिक उपचार दे सकेगा। इटारसी में गौमाता की समस्याओं को कलेक्टर तक पहुँचाने के लिए जनसुनवाई के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। गौमाता को रोटी उपलब्ध कराने के लिए शहर की प्रमुख कॉलोनियों में एक विशेष वाहन चलाया जाएगा, जिस तरह कचरा संग्रहण के लिए लाखों की गाड़ियाँ चल रही हैं। सहकारी पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. शिल्पा चौधरी के इटारसी में गौसेवा के प्रति निष्क्रिय रवैये के कारण उनके स्थानांतरण की मांग की जाएगी।

सुखतवा की प्रभारी डॉ. ज्योति नेवड़े पर सहकारी पद पर होते हुए भी इटारसी में निजी प्रैक्टिस करने के कारण कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। खेड़ा क्षेत्र और पुरानी इटारसी के हाईवे को आवारा गौमाता से मुक्त कराकर उन्हें उचित और सुरक्षित स्थान दिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि भविष्य में हर महीने गौसेवकों की बैठक आयोजित की जाएगी ताकि गौसेवा के कार्यों की समीक्षा की जा सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.