---Advertisement---

माेहन कैबिनेट की बैठक आज,  बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद लग सकती है मुहर

By
—
On:
Follow Us

भोपाल, 24 सितंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश में आज मंगलवार काे कैबिनेट की बैठक होने वाली है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुबह 11 बजे से मंत्रालय में यह बैठक बुलाई है। मंत्रियों के बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद मुहर लग सकती है। मोहन कैबिनेट की बैठक में सोयाबीन खरीदी को लेकर फैसला हो सकता है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है। इससे संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में आने की संभावना है।

कैबिनेट की बैठक में सोयाबीन खरीदी को लेकर चर्चा होगी। 25 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी को लेकर प्रस्ताव आया था। 27 सितंबर से सोयाबीन पंजीयन का प्रस्ताव आया। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 13.16 लाख टन का टारगेट दिया था। 13.16 लाख टन से ज्यादा खरीदी पर राज्य सरकार सोयाबीन पर समर्थन मूल्य का पैसा देगी। मध्य प्रदेश सरकार 13 लाख मैट्रिक टन सोयाबीन की खरीदी करेगी। केंद्र से मिलेंगे 7 हजार करोड़ और किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड से सरकार 1100 करोड़ का लोन लेगी। एमएसपी पर 25 अक्टूबर से सोयाबीन की खरीदी होगी। इसे लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा। सीएम ने उपार्जन के 3 दिन में किसानों को राशि के भुगतान की घोषणा की है।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले मोहन यादव की सरकार ने मार्च महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। अभी प्रदेश के कर्मचारियों केंद्रीय कर्मचारियों से 4 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। कर्मचारियों केंद्र के सामान डीए करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों के सामान राज्य के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता मिल सकता है। इससे संबंधित प्रस्ताव आज कैबिनेट में आने की संभावना है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.