कोरोना: नागरिकों को जागरूक करने उतरे अपनी इटारसी ग्रुप के सदस्य

कोरोना: नागरिकों को जागरूक करने उतरे अपनी इटारसी ग्रुप के सदस्य

इटारसी। लोगों द्वारा कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के उपायों की अनदेखी करने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज सोशल मीडिया(Social media) ग्रुप अपनी इटारसी(Itarsi) ने मोर्चा संभाला है। प्रशासन के प्रयासों से अलग अपनी इटारसी ग्रुप(Itarsi Group) के सदस्यों ने आज से इसे एक मुहिम के तौर पर लिया है। आज सुबह श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर(Sri Dwarkadhish Bada Temple) के पास से ग्रुप के सदस्यों ने उन लोगों को मास्क(Mask) वितरित किए जो बिना मास्क(Mask) के घूम रहे थे। इस दौरान लाउडस्पीकर(Loudspeaker) पर लोगों को कोरोना वायरस(Corona Virus) से बचाव के प्रति जागरूक करने और मास्क(Mask) पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) का पालन करने तथा सैनिटाइजर(Sanitizer) का उपयोग करने के सुझाव भी लोगों को दिए जा रहे थे। सोशल मीडिया(social media) ग्रुप अपनी इटारसी के सदस्य इस अभियान को लगातार चलाएंगे और अलग-अलग टाइम पर बाजार क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों पर भी जाकर लोगों को जागरूक करने की मुहिम आगे बढ़ाएंगे।

बता दें कि सोशल मीडिया ग्रुप अपनी इटारसी(Apni Itarsi) इस तरह की सामाजिक जागरूकता की मुहिम वर्षों से चला रहा है। इससे पहले अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान में भी सहयोग करते हुए ग्रुप के सदस्यों ने बाजार में व्यापारियों से सीमा से बाहर सामान ना रखने और प्रत्येक दुकान पर डस्टबिन रखने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया था। एक अमानवीय घटना के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रुप के सदस्यों के साथ जितना बड़ा जनसैलाब था, उतना इससे पहले कभी किसी आंदोलन में नहीं देखा गया था। तब से लेकर अब तक ग्रुप कई सामाजिक जागरूकता के अभियान चलाता है। इसके अलावा लॉकडाउन के समय भोजन वितरण का काम भी ग्रुप ने किया है। ग्रुप का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम रोटी बैंक भी चलता है, जिसे इन दिनों कोरोनावायरस काल के कारण सुरक्षा के मद्देनजर कुछ दिनों के लिए विराम दिया गया है। कल गुरुवार को ही ग्रुप के सदस्यों ने मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया और आज ग्रुप के सदस्य इस मुहिम में जुट गए। अपनी इटारसी ग्रुप के इस कार्य की शहर में सराहना की जा रही है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!