सिवनी मालवा। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है।
संगठन ने ज्ञापन में कहा कि 2 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र ने गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। पीडि़त परिवार के दो सदस्यों को शासकीय नौकरी दी जाए।









