---Advertisement---

मर्चुरी जरूरी, हम इस पर विचार करेंगे : एसआरपी

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। रेल पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Railway Police)भोपाल (Bhopal) हितेष चौधरी (Hiesh chaudhri)ने कहा है कि जीआरपी (GRP) पाकिस्तान(Pakistan)से आयी युवती गीता (Geeta)के परिवार को तलाश करने का भरसक प्रयास कर रही है। चूंकि गीता को ठीक तरह से याद नहीं है, केवल मंदिर और नदी जैसी चीजें बतायी हैं, उस आधार पर हम अपनी तलाश को आगे बढ़ा रहे हैं। हमने सभी रेलवे स्टेशन (railway station)व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पंपलेट्स वितरित किये हैं, पोस्टर्स लगाये हैं। लेकिन, अभी कुछ नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। रेल पुलिस अधीक्षक आज मंगलवार को यहां जीआरपी थाने का निरीक्षण करने आए थे। यहां मीडिया (Media)के सवालों के जवाब में उन्होंने यह बात कही।
पिछले दिनों एक शव की आंख चूहों द्वारा कुतरने की घटना पर जब उनसे मर्चरी की व्यवस्था पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि व्यवस्था में कुछ कमियों हो सकती हैं। हर जगह मर्चुरी (Merchuri)होती है, कहीं पास तो कहीं दूर। उनको कहा कि यहां कुछ समाजसेवी राशि देने को तैयार हैं, यदि रेलवे जगह मुहैया कराए तो। इस पर उन्होंने कहा कि हम इस विषय में रेलवे से बात करेंगे, यदि ऐसा कोई प्रस्ताव है तो यह बहुत अच्छी बात है, हम इस पर विचार कर सकते हैं। श्री चौधरी ने अवैध वेंडरिंग से होने वाले अपराधों के सवाल पर कहा कि सुरक्षा बल इस पर कार्रवाई करते हैं, यदि कोई कर्मचारी इस मामले में संदिग्ध है तो हम उसे भी दंडित करने में पीछे नहीं रहते हैं।
उन्होंने कहा कि इटारसी (Itarsi)बहुत महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, यहां से करीब दो सौ ट्रेनें गुजरती हैं, सुरक्षा का दायित्व हम पर होता है, हम पूरा प्रयास करते हैं कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। हमारा इटारसी का बल काफी अच्छी ड्यूटी कर रहा है। पुलिस को साप्ताहिक अवकाश के सवाल पर उन्होंने स्वीकार किया कि अवकाश मिलना चाहिए लेकिन पुलिस की ड्यूटी महत्वपूर्ण होती है, अभी कोरोना काल के कारण अवकाश नहीं मिल सके हैं, स्थिति में सुधार आते ही इस पर विचार किया जाएगा। जीआरपी थाने में बारिश के वक्त पानी भर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में यह बात आयी है। रेलवे स्टेशन के रेनोवेशन का काम होना है, हम रेलवे से तालमेल बनाकर जीआरपी थाना अच्छी जगह स्थापित करने की योजना पर काम कर रहे हैं। आज सुबह यहां जीआरपी पुलिस थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने यहां मालखाना, आम्र्स सहित अन्य चीजें देखीं। उन्होंने सीसीटीवी (Cctv)की व्यवस्था देखी और कुछ कमियों पर स्थानीय अधिकारियों को निर्देश देकर उनमें सुधार के निर्देश दिये।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.