मध्यप्रदेश में पारा बदलेगा चाल, तापमान में और गिरावट के आसार

मध्यप्रदेश में पारा बदलेगा चाल, तापमान में और गिरावट के आसार

इटारसी। बारिश की गतिविधियों ने मध्यप्रदेश के अनेक संभाग और जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज करायी है। अभी पारे की गति और बदलेगी तथा 3 से 5 डिग्री की गिरावट और दर्ज होने के आसार हैं। मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में प्रदेश के अनेक जिलों में भारी वर्ष, गरज-चमक के साथ अल्पकालिक तेज हवाएं, और गरज-चमक के साथ बौछारों का मौसम बना रहने के आसार हैं।

प्रदेश के भोपाल, चंबल, ग्वालियर तथा सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

यहां भारी वर्षा के आसार

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के जिलों के अलावा गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, विदिशा, रायसेन और हरदा जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ अल्पकालिक तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से चलने की संभावना है। भोपाल, चंबल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ अल्पकालिक तेज हवा 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। वर्षा की गतिविधि के कारण 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ सकती है।

यहां लू का असर

मध्यप्रदेश के कई जिले अभी ऐसे भी हैं जहां भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है। इन जिलों में मंडला, रीवा, सीधी शामिल हैं। सीधी में रात का तापमान बढ़ा है। मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: