मध्यप्रदेश में बुधवार से और नीचे गिरेगा पारा, रात का तापमान ज्यादा गिरेगा

Post by: Rohit Nage

Weather changed suddenly, mercury started rising during the day, coolness remained at night.

इटारसी। जैसा कि माना जा रहा था, अब ठंड बढऩे लगी है। आज मौसम में गुलाबी ठंड का अहसास रहा। हालांकि कल से तीन दिन तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन शुक्रवार से पारा नीचे जाएगा और दिन तथा रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट आने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। संभावना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव की यह स्थिति नवंबर के अंत तक बनी रहेगी। शुक्रवार 18 नवंबर से तापमान में कुछ गिरावट तो होगी, लेकिन बहुत ज्यादा ठंड नहीं रहेगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही पारा गिरेगा और ठंड में इजाफा होना शुरू हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सीजन में पहली बार पचमढ़ी में रात का पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। ग्वालियर चंबल संभाग पर 14 व 15 नवंबर को दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। हिमालय में हुई बर्फबारी के कारण उत्तरी हवा आ रही है, जिसके कारण 17 नवंबर के बाद संपूर्ण मध्यप्रदेश में ठंड का असर दिखाई देगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। आज सोमवार से रात का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। फिर 18 नवंबर से तापमान में कुछ गिरावट तो होगी, लेकिन बहुत ज्यादा ठंड नहीं रहेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति नवंबर के अंत तक बनी रहेगी। मध्यप्रदेश मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, आज 14 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर ग्वालियर चंबल संभाग पर 15 नवंबर को दिखेगा और दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार आज से रात का तापमान गिरना शुरु होगा जो 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रात का यह तापमान लगातार चार दिनों तक रहने की संभावना है, जबकि दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। गुरुवार से दिन का तापमान भी शनै:-शनै: नीचे जाएगा और ऐसी स्थिति करीब पांच दिन रहेगी। हालांकि यह बहुत ज्यादा नहीं होने से ठंड तेज नहीं पड़ेगी। इस दौरान रविवार को हल्के बादलों का मौसम भी हो सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!