इटारसी। आगामी चौबीस घंटे में मध्यप्रदेश ज्यादातर जिलों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। अभी मध्यप्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया है।
मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में अब भी हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार खंडवा, सिवनी, बुरहानपुर, मंडला, खरगौन, बैतूल, बालाघाट जिलों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
पिछले चौबीस घंटे के मौसम पर ध्यान दें तो प्रदेश के इंदौर और जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। जबलपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आयी है। ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से कम एवं शेष संभागों में तापमान सामान्य रहा।