---Advertisement---

एसवीएम में स्वतंत्रता दिवस पर नुक्कड़ नाटक से दिया सशक्त राष्ट्र का संदेश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, स्वच्छता और समाज सुधार पर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

इटारसी। नगर के न्यास कॉलोनी स्थित साईं विद्या मंदिर स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों के जरिए समां बांध दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ समाज सुधार का भी कड़ा संदेश दिया गया।

नन्हे-मुन्नों ने दिखाई देशभक्ति की झलक

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या, यानी 14 अगस्त को किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति गीत, कविता, नृत्य और भाषण के माध्यम से अपने हौसले और देशप्रेम की भावना को प्रदर्शित कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता और विकास का संदेश

15 अगस्त को आयोजित मुख्य समारोह में कक्षा दूसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से अमिट छाप छोड़ी। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीयता से ओतप्रोत गीतों पर प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, इसके माध्यम से बच्चों ने सामाजिक सुधार, स्वच्छता अभियान और ऐसे कई अप्रत्यक्ष कार्यों को दर्शाया, जो शहर के विकास में सहायक होकर एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

समारोह का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक गिरोटिया और स्कूल की उप-प्राचार्य मनीषा गिरोटिया ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं ध्वजारोहण के साथ किया। इसके पश्चात शिक्षिका रूपा शुक्ला और रश्मिता श्रीवास ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। संचालन विद्यालय के विद्यार्थी आशुतोष मालवीय और दुर्गा शुक्ला ने किया। ईशा सोनी ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.