---Advertisement---

कम मतदान वाले बूथों पर रैली एवं गृह भेंट कर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना एवं स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत नर्मदापुरम जिले में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

इसी तारतम्य में आज 6 अप्रैल 2024 को नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा नर्मदापुरम नगर के मालाखेड़ी क्षेत्र स्थित बूथ क्रमांक 77, 78, 79 में गृह भेंट कर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही नागरिकों को 26 अप्रैल 2024 को मतदान दिवस के दिन मतदान करने एवं मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया और बताया वोट आपकी शक्ति है एवं इसका उपयोग आपका अधिकार है बताया गया।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने बताया है कि जिन बूथों में कम मतदान विगत समय हुआ था, उनको चिन्हित कर उनमें विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता रैली में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, यश दुबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.