---Advertisement---

एमजीएम कॉलेज इटारसी: जनभागीदारी समिति की बैठक में छात्र हित में अहम निर्णय

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और महाविद्यालय की प्रगति को लेकर कई सकारात्मक निर्णय लिए गए।

बैठक में मुख्य रूप से विधायक सीतासरन शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी निलेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे सहित समिति के अन्य सदस्य और महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित रहे।

अतिथियों का सम्मान एवं उपलब्धियों पर चर्चा

महाविद्यालय आगमन पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा लेफ्टिनेंट डॉ. मनीष कुमार चौरे के नेतृत्व में विधायक सीतासरन शर्मा को गरिमापूर्ण ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। छात्राओं द्वारा पारंपरिक तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात, प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया।

छात्र कल्याण और विकास पर मंथन

डॉ. अरविंद शर्मा ने जनभागीदारी समिति के विभिन्न एजेंडों को विस्तारपूर्वक पटल पर रखा। समिति के सभी सदस्यों ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इन पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान महाविद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं में विस्तार और एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने को लेकर कई महत्वपूर्ण एवं छात्र हितैषी निर्णय लिए गए। बैठक का सफल संचालन डॉ. व्ही.के. कृष्णा ने किया।

नवाचार को प्रोत्साहन: छात्राओं को ₹20 हजार का इनाम

बैठक के उपरांत विधायक श्री शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भौतिकी (फिजिक्स) विभाग की छात्राओं द्वारा निर्मित ड्रोन का प्रदर्शन रहा। छात्राओं की इस तकनीकी प्रतिभा और रचनात्मकता से प्रभावित होकर, विधायक ने नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें ₹20,000 की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने तकनीकी प्रतिभाओं को संसाधन और उचित मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.