---Advertisement---

एमजीएम कॉलेज ने विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान जागरूकता व्याख्यान एवं रैली निकाली

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी के राष्ट्रीय कैडेट कोर ने विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान जागरूकता विषय पर व्याख्यान एवं रैली का आयोजन किया।

इस अवसर पर शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय इटारसी के ब्लड बैंक से लैब टेक्नीशियन मोहन सोलंकी आमंत्रित थे। उन्होंने अपने व्याख्यान में रक्तदान का महत्व, रक्तदान के फायदे, रक्तदान की आवश्यकता और रक्तदान से संबंधित भ्रांतियां और गलतफहमियों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि रक्तदान से पूर्व रक्तदाता को ब्लड स्क्रीनिंग टेस्ट से गुजरना पड़ता है जिससे अगर उसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी एंड सी, सिफीलिस या मलेरिया बीमारी है तो वह रक्तदान नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि चार प्रकार के ब्लड ग्रुप होते हैं A, B, AB और O जिसमें पॉजिटिव ओर नेगेटिव इस प्रकार से आठ प्रकार के ब्लड ग्रुप बनते हैं। O पॉजिटिव यूनिवर्सल डोनर होता है और AB यूनिवर्सल रिसीवर जो किसी से भी रक्त ले सकता है। एक बार में 350 ml रक्त लिया जाता है उसे 36 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने बताया कि रक्त हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अवयव है, रक्त की बूंदें कैसे बनती हैं, क्या स्ट्रक्चर है इनका काम क्या है। उन्होंने कहा कि हीमोग्लोबिन हमारे रक्त का महत्वपूर्ण अवयव है। हीमोग्लोबिन का स्तर शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर एनीमिया नामक स्थिति हो सकती है, जिसके लक्षण थकान, कमजोरी और सांस लेने में कठिनाई हैं। इसलिए अपनी डाइट में काले चने, चुकंदर, गाजर, और रसीले फलों को शामिल करें। अंत में उन्होंने महाविद्यालय के स्टाफ एवं एनसीसी के कैडेट्स को रक्तदान के लिए आह्नान किया चूंकि रक्तदान किसी के बेहतर स्वास्थ्य और जीवन देता है उससे हमें खुशी और आनंद प्राप्त होता है। रक्तदान करते समय सावधानी रखें की सिरिंज नई हो। ज्योतिषी के अनुसार ब्लड डोनेशन से ग्रह शांति मिलती है, आदि बातें अपने व्याख्यान में कही।

कार्यक्रम के उपरांत एनसीसी के कैडेट्स ने शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए महाविद्यालय के प्रांगण तक रक्तदान जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें रक्तदान जीवनदान, रक्तदान महादान के नारे के साथ आमजन को रक्तदान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता, एनसीसी आफिसर डॉ मनीष चौरे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रश्मि तिवारी, डॉ. ओपी शर्मा, डॉ दिनेश कुमार, कार्तिक पटेल एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.