---Advertisement---

संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के साथ एमजीएम कॉलेज का एमओयू

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोतर महाविद्यालय इटारसी एवं संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, भोपाल के मध्य एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर किया गया। इस एमओयू के तहत अब दोनों महाविद्यालय के विद्यार्थियों को एक दूसरे के संस्था में जा कर पुस्तकालय, रिसर्च अध्ययन केंद्र, लैब, कंप्यूटर केंद्र आदि का उपयोग कर सकेंगे।

संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के निर्देशक डॉ आशीष ठाकुर तथा एमजीएम महाविद्यालय के प्राचार्य तथा संरक्षक डॉ राकेश मेहता के हस्ताक्षरित यह सहमति पत्र तीन साल के लिए प्रभावी रहेगा। इस अवसर पर भोपाल से डॉ कोमल तनेजा, डॉ सुरेश ममतानी एवं एमजीएम महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी डॉक्टर पीके अग्रवाल उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने कहा कि इस समझौता के तहत अब दोनों महाविद्यालय के मध्य सांस्कृतिक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा का साझेदारी संभव होगा। डॉ कोमल तनेजा ने एमजीएम महाविद्यालय के विद्यार्थियों को समय समय पर व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास एवं मैनेजमेंट स्किल्स प्रदान करने हेतु अपने महाविद्यालय से एक्सपट्र्स नि:शुल्क उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया।

डॉ पीके अग्रवाल ने कहा कि इस समझौता से विद्यार्थियों को एक नए सोपान प्राप्त होगी और यह नेक मूल्यांकन में महाविद्यालय का ग्रेड वृद्धि में सहायक होगा। भोपाल से आए दोनों विद्वानों ने स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा चल रही 25 दिवसीय व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण में भी उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्रदान किए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.