इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में तीसरे दिन आज स्वयंसेवकों द्वारा सुबह प्रभात फेरी,योग एवं पौधों की क्यारियो का निर्माण, पौधों को पानी देने का कार्य किया।
इस अवसर पर श्रीमती आशा मीणा ने भारतीय संस्कृति और उसके विकास पर बौद्धिक परिचर्चा की। केंद्रीय मातिस्यकी शिक्षा संस्थान विभिन्न प्रकार की मछलियों रोहू, कोतूला, कैटफिश, झींगा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, साथ ही इसे किस प्रकार से रोजगार प्राप्त किया जा सकता है, उसके बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई।








