---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

एमजीएम का ‘कॉलेज चलो अभियान’ शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने जाना उच्च शिक्षा का भविष्य

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘कालेज चलो अभियान’ के तहत शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की संभावनाओं को करीब से समझा।

कोर्स और करियर की मिली जानकारी

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि यहां पारंपरिक बीए, बीएससी के अलावा बीएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी कंप्यूटर साइंस और एईडीपी जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपनी रुचि के अनुसार सही कोर्स का चयन करें।

ई-प्रवेश प्रक्रिया का मिला मार्गदर्शन

अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि तिवारी ने विद्यार्थियों को डिजिटल प्रवेश प्रक्रिया की बारीकियां समझाई। उन्होंने ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से विषय चयन और पंजीयन की सरल विधि बताई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. दुर्गेश लसगरिया, कार्तिकेय पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक योगेश शुक्ला व देवेंद्र सैनी उपस्थित रहे। छात्रों ने कॉलेज की प्रयोगशालाओं और परिसर का अवलोकन कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.