---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री विश्वास सारंग ने स्कूली बच्चों के साथ किया विशेष भोज

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। जिले में 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ज्ञानोदय सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम में एक विशेष मध्याह्न भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने शिरकत की। मंत्री श्री सारंग ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

बच्चों के साथ बांटी खुशियां, परोसा स्वादिष्ट भोजन

स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष आयोजन में स्कूली बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। मध्याह्न भोजन के तहत बच्चों को सब्जी, पूरी, खीर और लड्डू का वितरण किया। मंत्री श्री सारंग को अपने बीच पाकर और उनके साथ भोजन कर स्कूली बच्चों के चेहरों पर खासी खुशी और उत्साह देखने को मिला।

ज्ञानोदय स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे और प्रीति पवन शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारियों में नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा सहित अन्य गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.