---Advertisement---

हरदा जिले के लिए मंत्रियों ने तवा बांध से मूंग के लिए पानी छोड़ा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा एवं नर्मदापुरम जिले के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल की सिचाई हेतु तवा बांध से पानी छोड़ा।
तवा बांध से पानी छोडऩे के पूर्व मंत्रीद्वय एवं अन्य अतिथियों के साथ तवा बांध के पास स्थित शिवालय में पहुंच कर भगवान शिवजी की पूजा अर्चना की। साथ ही कन्या पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, यशवंत पटेल, संतोष पारिख, एडीएम मनोज ठाकुर, जल संसाधन अधीक्षण यंत्री आरआर मीणा, उपसंचालक कृषि जेआर हेड़ाऊ एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी इटारसी राम सनेही चौहान, पथरोटा थाना प्रभारी संतोष चौहान, तवानगर प्रभारी सुनील घावरी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और किसान व नागरिक शामिल रहे।

तवानगर रानीपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 6-7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ है। जिसे बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर किया जाएगा। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का व्यापक असर हुआ है। कृषि मंत्री कमल पटेल का कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। श्री सिलावट ने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। टेल एंड तक पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जलसंसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सभी डेमों के लिए 551 करोड़ की राशि तय की गई है। डेमों की मरम्मत भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अनियमित्ताएं करेंगे उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

अध्यक्षता कर रहे किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री कमल पटेल ने कहा कि जिले में मूंग का उत्पादन बढ़ रहा है। मूंग का रकबा 1 लाख 9 हजार से बढ़ाकर 4 लाख हेक्टेयर हुआ है। हरदा जिले तक हजार करोड़ की लागत से लाइनिंग का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि असमय हुई वर्षा से फसलों हो हुई क्षति के संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ है। आरबीसी के तहत प्रति हेक्टेयर 30 हजार से बढ़ाकर 32 हजार रुपये दिए जाएंगें। बीमा की राशि भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसान परेशान नहीं हों।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आज अनेकों सौगातें दी है। इसी कड़ी में किसानों को खरीफ फसल की अल्पकालीन राशि जमा करने का 28 मार्च आखिरी दिन था। जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। अब किसान उतना ही जमा करेगा। जितना उसने कर्ज लिया था। उसको ब्याज नहीं देना पड़ेगा। 1 महीने का पूरा ब्याज सरकार भरेगी। जिससे किसान फिर 0 प्रतिशत पर ऋण लेने का हकदार बना रहेगा।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में लिया गया है जिसमें किसानों को कई सिंचाई परियोजनाओं का लाभ पहुंचाने नर्मदा नदी से पानी को लिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। हरदा, खंडवा, डिंडोरी, शहडोल, सीहोर सहित कई जिलों की भूमि सिंचित होगी। हरदा जिले की अत्यंत महत्वाकांक्षी शहीद इलाप सिंह उदवहन सिंचाई योजना के तहत जिले के 118 गांव की 68 हजार 890 हेक्टेयर जमीन जो सिंचित नहीं हो रही थी। वह अब सिंचित होगी। हरदा जिला प्रदेश का पहला शत प्रतिशत सिंचित जिला बनेगा।

इस प्रकार छोड़ा जा रहा है पानी

सिवनी मालवा क्षेत्र के किसानों के लिए 31 मार्च, इटारसी/ नर्मदापुरम के लिए 4 अप्रैल से पानी छोड़ा जाएगा। तवा डैम के दाई तट मुख्य नहर में पिपरिया, सोहागपुर, माखननगर लिए 5 अप्रैल से पानी छोड़ा जाएगा।

77,760 हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था

जल संसाधन विभाग ने बताया कि वर्तमान में तवा बांध का जल स्तर 1142.70 फीट एवं जल भराव क्षमता 851.47 मिलियन घनमीटर है। मूंग सिंचाई के लिए नर्मदापुरम जिले में 40 हजार हेक्टेयर एवं हरदा जिले में 37,760 हैक्टेयर रकबे में कुल मिलाकर 77,760 हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा संभावित रहेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.