इटारसी। मां ने जब मोबाइल चलाने से मना किया तो लड़कियों ने घर ही छोड़ दिया। एक लड़की डेढ़ साल अपने मामा-मामी के यहां हरदा में रही जबकि दूसरी को पुलिस ने एक ही दिन में उसकी मौसी के घर सोनासांवरी से बरामद कर लिया।
एसआई सोनाली चौधरी, विवेक यादव, एएसआई संजय रघुवंशी, रविन्द्र प्रधान और निर्मला हनोतिया की टीम की मेहनत से आज दोनों लड़कियां घर लौटीं और अपने परिवार के साथ हैं। नयायार्ड निवासी सोलह वर्षीय किशोरी 14 मई 2019 को दुकान पर सामान लेने जाने का कहकर घर से निकली थी। वह मामा के यहां हरदा पहुंच गयी। उसने वहां जाकर कहा कि घर नहीं बताना कि मैं यहां हूं। बताओगे तो मैं यहां से भी भाग जाऊंगी। हालांकि दो माह बाद ही उसकी मां को मामी ने खबर कर दी थी, और सारी जानकारी भी दे दी थी। उसी तरह से काबड़ मोहल्ला निवासी दसवी की छात्रा मां ने मोबाइल चलाने से मना किया तो घर छोड़कर चली गयी। वह मोबाइल नंबर से ट्रैस करने पर सोनासांवरी में मौसी के यहां मिली। दोनों को आज पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया।
मां की डांट से घर छोड़ने वाली नाबालिग पुलिस की मदद से लौटीं

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









