इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज में एमएल पटेल को समाज संगठन का इटारसी नगर अध्यक्ष बनाया है। समाज के जिलाध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने संगठन के मार्गदर्शक मंडल एवं सभी पदाधिकारियों की सहमति से यह नियुक्ति की है।
उल्लेखनीय है कि एमएल पटेल रेलवे मेल सर्विस में सेवा दे चुके हैं, साथ ही भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उनके कुशल संगठन की क्षमता को देखते हुए इस बड़े समाज संगठन में उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
वर्तमान में सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसे बड़े कार्य में अनुभवी संगठनकर्ता की भूमिका खास होती है, श्री पटेल की नियुक्ति पर सभी सामाजिक जनों ने जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।