इटारसी। कावेरी एस्टेट में सड़क पर डामरीकरण के लिए कालोनी के लोगों ने विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया, रामदरबार सौंपा और डामरीकरण पर आभार जताया।
बता दें कि पिछले दिनों कालोनी वासियों ने बीस साल पुरानी सीमेंट सड़क मार्ग पर डामरीकरण करने का निवेदन किया था जिसे विधायक डॉ. शर्मा ने तत्काल प्रभाव से पूर्ण कराया और वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण किया।
इस दौरान कावेरी महिला मंडल की सदस्यों ने अतिक्रमण, नाली निर्माण, वाहन पार्किंग, बड़े नाले की सफाई जैसी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने निरीक्षण करने के पश्चात् सभी कार्यों का सर्वें कराने और शीघ्र ही निराकरण का अश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, समाज सेवी और भाजपा नेता मनीष सिंह ठाकुर, डॉ. नीरज जैन, वरिष्ठ चंद्रा सिंह तोमर, श्री पगारे, प्रदीप जायसवाल, रामाधार रघुवंशी, प्रमोद पाल, अजय दुबे, जेपी अग्रवाल, संगीता जायसवाल, लक्ष्मी रघुवंशी, संगीता दुबे, ममता सोलंकी, मोना मालवीय, रश्मि जायसवाल, सीमा गोयल आदि मौजूद रही।











