---Advertisement---

विधायक डॉ शर्मा ने पुरानी इटारसी में सदस्यता अभियान के तहत बनाए सदस्य

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मप्र विधानसभा (MP Assembly) के पूर्व अध्यक्ष व विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Narmadapuram Dr. Sitasaran Sharma) ने पुरानी इटारसी (Purani Itarsi) भाजपा मंडल में सदस्यता अभियान की अगुवाई की। यहां उन्होंने आजाद चौक में कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों को भाजपा से जुडऩे की अपील करते हुए उन्हें ऑनलाइन सदस्य बनाए। यहां वे कार्यकर्ताओं के साथ दुकानदारों से भी मिले और उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस दौरान साथ में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure), भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी (Jaikishore Choudhary), मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो (Mayank Mehto), विधायक प्रतिनिधि नरेश मेघानी (Naresh Meghani), पूर्व पार्षद हरप्रीत छाबड़ा (Harpreet Chhabra), पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मालवीय (Ashok Malviya), गोविंद मेहतो, पार्षद राहुल प्रधान, प्रशांत मनवारे, भवानी दुबे, अंकित पटेल, अशोक साकल्ले, जयदीप प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.