इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा निरंतर मैदानी स्तर पर सक्रिय हैं। अभियान के दूसरे चरण में उन्होंने न्यास कॉलोनी के वार्ड 11 और 13 के बूथों का औचक निरीक्षण किया और संगठनात्मक कार्यों की गहन समीक्षा की।
विधायक डॉ. शर्मा ने बूथ समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बूथ कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नेता जयकिशोर चौधरी, पार्षद मनजीत कलोसिया, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, मनीष ठाकुर, पुनीत मालवीय, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और बूथ समिति के सदस्य मौजूद रहे।









