---Advertisement---

विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने इटारसी नगर के बूथ अध्यक्षों का किया सम्मान

By
On:
Follow Us
  • – नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय में हुआ स्वागत कार्यक्रम
  • – संगठन के कार्यक्रमों की मंडलाध्यक्ष राहुल चौरे ने दी जानकारी

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी इटारसी नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों का स्वागत आज नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे निजी कार्यालय में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं व नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक डॉ शर्मा के अलावा भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना, वरिष्ठ भाजपा नेता संदेश पुरोहित, जयकिशोर चौधरी, भरत वर्मा, एमजीएम कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, विधायक प्रतिनिधि भरत वर्मा, नरेश मेघानी, पूर्व सभापति जसबीर सिंह छाबड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

स्वागत व परिचय कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप कुछ वरिष्ठ बूथ अध्यक्षों को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का चित्र प्रदान किया। वहीं अन्य सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का चित्र सभी बूथ अध्यक्षों को दिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति यहां जिस तरह से दिख रही है, आने वाले समय में वार्डों व बूथ पर भाजपा और भी अच्छा काम करेगी।

उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे के नेतृत्व में अच्छा काम सभी मिलकर करेंगे। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने यहां सभी को जानकारी दी कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर प्रत्येक बूथ पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा। वहीं 27 दिसम्बर को वीर बाल दिवस गुरुनानक पब्लिक स्कूल में मनाया जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.