विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने किया वाटर हार्वेस्टिंग योजना का शुभारंभ
इटारसी। ग्रीष्मकाल के दौरान शहर में होने वाली पानी की किल्लत को समाप्त करने क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने कमर कस ली। शहर में भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर वाटर हार्वेस्टिंग (water harvesting) का कार्य किया जाएगा। वाटर हार्वेस्टिंग योजना का शुभारंभ मंगलवार को विधायक डॉ शर्मा के मुख्यातिथ्य में वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता प्रमोद पगारे के निवास पर हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मालवीय (Senior BJP leader Jagdish Malviya), पूर्व सभापति जसवीर छाबड़ा (Former Chairman Jasveer Chhabra), जेडआरयूसीसी मेंबर एवं सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी (MP Representative Raja Tiwari), भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना (BJP District General Secretary Mukesh Maina), पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो (Old Itarsi Mandal President Mayank Mehto), पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नीरज जैन (Former Municipal Board President Neeraj Jain) पूर्व नपाध्यक्ष पंकज चोरे सहित भाजपा नेता (Pankaj Chourey), कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को पूर्व विस अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने रेस्ट हाउस में अधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की थी। बैठक में डॉ शर्मा ने पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने एवं वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने की निर्देश दिए। दोनों कार्यो के लिए मॉनिटरिंग एवं वर्किंग टीम बनाई गई। बैठक में प्रमोद पगारे ने इस अभियान के तहत पहला वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपने घर लगवाने की बात कही थी। मंगलवार को योजना के शुभारंभ पर विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि शहर में किये जाने वाले हमारे नवाचार में प्रमोद पगारे का सबसे बड़ा सहयोग रहता है। पानी की समस्या दूर करने के लिए शुरू की जा रही इस वाटर हार्वेस्टिंग योजना में भी सबसे पहला कदम पगारे ने ही बढ़ाया है, हमे उम्मीद है कि अब हमें इस कार्य को करने की नई ऊर्जा और शक्ति मिलेगी। साथ ही पगारे जी के साथ हम सभी का कर्तव्य है कि अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए और अन्य लोगो को भी जागरूक करें। इसके साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि वे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर लगवाए। कार्यक्रम में भाजपा नेता जगदीश मालवीय ने भी डॉ शर्मा एवं प्रमोद पगारे को वाटर हार्वेस्टिंग और वृक्षारोपण कार्य के लिए साधुवाद दिया और कहा कि हम जल्द ही शहर के पर्यावरण को स्वस्थ करके जल संकट से मुक्ति पा जाएंगे। कार्यक्रम में नीरज जैन, जसवीर छाबड़ा, मुकेश मैना, राहुल चोरे ने भी संबोधित किया। अनिल गेलानी, सुनील दुबे शिक्षक, दिनेश सैनी, सुरेंद्र सैनी, देवेंद्र सोनी, संजय शर्मा, रोहित नागे, अमित मौर्य, आरिफ खान, गोहरपाल एवं गोपाल नामदेव, जितेंद्र बबलू अग्रवाल आदि ने मंच पर बैठे अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत मे पगारे ने कहा कि यह कार्यक्रम कोई औपचारिकता न बने इसीलिए हम सभी ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ ले कि हम निश्चित तौर पर अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग लगवाएंगे। सभी ने दायां हाथ आगे करके शपथ ली। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन युवा व्यापारी एवं भाजपा नेता विपिन चांडक ने किया।










