इटारसी। नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने आज एक दिव्यांग और बेघर महिला को टाईसिकल भेंट कर उसकी परेशानी को कुछ कम करने का प्रयास किया है। यह महिला बड़े मंदिर के आसपास घूमती है, जो बेघर और बेसहारा है।
पत्रकार चंद्रकांत अग्रवाल के निवेदन पर विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने महिला रामबाई को ट्राइसिकल भेंट की है। यह महिला दोनों पैरों से दिव्यांग है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, शासकीय एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।