---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

ज्ञानोदय के बच्चों से मिले विधायक, कहा, अच्छे से पढ़ लिखकर अपना और माता-पिता का नाम रोशन करो

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। विधायक डॉ. सीता सरन शर्मा ने पवारखेड़ा में संचालित कन्या शिक्षा परिसर तथा नर्मदापुरम के बीटीआई रोड पर संचालित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय का आकस्मिक भ्रमण किया। इस दौरान डॉ शर्मा ने दोनों विद्यालयों, छात्रावासों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों से व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा भी की। दोनों विद्यालय के छात्रावासों तथा विद्यालय की साफ सफाई की मुक्त कंठ से सराहना एवं प्रशंसा की।

ज्ञानोदय विद्यालय में उन्होंने कक्षा 11 एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। डॉ शर्मा ने बच्चों से कहा कि माता-पिता ने आपको यहां पढऩे और जीवन बनाने के लिए भेजा है, इसलिए एकाग्रचित होकर पढ़ाई में ध्यान लगाएं और अपनी तथा अपने माता पिता की उम्मीदों पर खरे उतरने का प्रयास करें। कोई भी समस्या होने पर छात्रावास अधीक्षक, प्राचार्य और अधिकारियों को बताएं, ये अभी अच्छे और संवेदनशील हैं, आपकी समस्याओं पर अवश्य ध्यान देकर आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे। डॉ शर्मा संभागीय उपायुक्त जन जातीय कार्य विभाग एवं सहायक आयुक्त तथा प्राचार्य को कहा कि कुछ ऐसी समस्याएं हैं जो आपके स्तर से हल नहीं हो पा रही हैं, और वो समस्याएं राज्य स्तर की हैं तो उसे मेरे संज्ञान में भी लाएं, मैं प्रयास करूंगा।

डॉ शर्मा ने कहा कि हमारे बच्चे अभाव में ना रहें, उन्होंने सहायक आयुक्त को निर्देशित किया कि कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा में 450 से अधिक छात्राएं हैं, एक अधीक्षक से व्यवस्थाएं संभाली जाना संभव नहीं है, इसलिए दो महिला अधीक्षकों की पद स्थापना की जाए ताकि व्यवस्थाएं ठीक से संचालित हो सकें। संभागीय उपायुक्त जेपी यादव ने विधायक डॉ. सीता सरन शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि हमारे विधायक हमारे बच्चों से मिलने पहुंचे। आप बहुत संवेदनशील हैं, आपके पहुंचने से हम सब का उत्साह बढ़ा है, आपके मार्गदर्शन से हम संस्थाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

श्री यादव ने संस्था के छात्रावास, विद्यालय की सुविधाओं तथा गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। यह भी अवगत कराया की छात्रों की समस्या एवं सुझावों को प्राप्त करने के लिए जहां एक सुझाव बॉक्स लगाया गया है, जिसमें बच्चे अपने सुझाव लिखित में बॉक्स के माध्यम से हम तक पहुंचा सकेंगे। बॉक्स प्रति तीन दिवस में मेरे प्रतिनिधि द्वारा खोला जाकर प्राप्त होने वाले सुझाव और शिकायत मेरे समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। श्री यादव ने कहा कि भविष्य में भी आपके आगमन की प्रतीक्षा रहेगी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पार्षद महेश बावरिया, मुकेश मैना, प्रभारी सहायक आयुक्त एसके द्विवेदी, प्राचार्य हरगोविंद दुबे तथा शिक्षक उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.