---Advertisement---

विधायक ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी लोकतांत्रिक मूल्य की रक्षा करते हुए सभी कार्य करते थे

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – नगरपालिका अध्यक्ष कार्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन
  • – विधायक व कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए अपने श्रद्धा सुमन

इटारसी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगरपालिका अध्यक्ष कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन हुआ और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह आयोजन भाजपा द्वारा आयोजित किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी लोकतांत्रिक मूल्य की रक्षा करते हुए सभी कार्य करते थे। वह सत्य के साथ कभी समझौता नहीं करते थे।

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि आज अटल जी को मानने वाले बहुत लोग हैं लेकिन उनकी विचारधार पर चलना हमें दिखाना पडेगा। उन्होंने कहा कि अटल नैतिकता की प्रतिमूर्ति के साथ ही नैतिकता की अवधारणा थे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक अठौत्रा, पूर्व पार्षद जसबीर सिंह छाबड़ा, अजित हूरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष इटारसी राहुल चौरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी मयंक मेहतो, कैलाश रैकवार, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी बबीता चौहान, बबलू राजवंशी, गौरव बड़कुर, गोपाल शर्मा, शुभम राठौड, देवेंद्र पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.