- विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने किया सोनासांवरी ओवरब्रिज का निरीक्षण
इटारसी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एव विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने आज सोनासांवरी रेलवे चौकी पर बन रहे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में ब्रिज निर्माण के इंजीनियर्स से चर्चा करके पुराने ही डिजाइन में कार्य करने के संबंध में पूछताछ की। उनको बताया गया है कि तीसरी भुजा बनाने के लिए अभी ड्राइंग डिजाइन नहीं मिली है, फिलहाल दो ही तरफ ब्रिज का काम किया जा रहा है। डॉ. शर्मा ने कहा कि जल्द ही लोक निर्माण मंत्री से मिलकर तीसरी भुजा के विषय में चर्चा करेंगे और जैसा पहले से स्वीकृत है, उसी के अनुरूप ओवर ब्रिज निर्माण की मांग करेंगे।

बता दें कि फिलहाल सोनासांवरी ओवरब्रिज की फिलहाल दो ही भुजा बनायी जा रही है जिसमें एक सोनासांवरी गांव की तरफ उतर रही है तो दूसरी रेलवे लाइन क्रास करके खेड़ा तक जा रही है। न्यास कालोनी तरफ की भुजा का काम प्रारंभ नहीं हुआ है। कंपनी के इंजीनियर्स का कहना है कि तीसरी भुजा निर्माण के लिए कंपनी ने कोई नयी ड्राइंग नहीं दी है। ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण के वक्त विधायक डॉ. शर्मा के साथ नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, भाजपा नेता जयकिशोर चौधरी, जगदीश मालवीय, टीटू सलूजा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।










