विधायक ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, मुस्कान संस्था बांटे उपहार

Post by: Rohit Nage

MLA wished for Christmas, Muskaan organization distributed gifts

इटारसी। क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन द्वारा क्रिसमस पर्व पर दोपहर 12 बजे मुस्कान संस्था के बच्चों के साथ क्रिसमस गिफ्ट एवं प्रार्थना कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुए क्रिसमस पर्व मनाया।

इस कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष जयराज सिंह भानु, सीपी लाल, मनोज राज, सेबेस्तियन, एंथोनी जोंटी विश्वास, जोसेफ सिंह, राहुल विक्टर, विनोद दास, अनुग्रह दास, मृदुल मार्कोस, रोहन लाल, मोहित राज, लकी पॉल एवं मसीह समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

क्रिसमस पर्व के अवसर पर विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने भी फ्रेन्ड्स चर्च पहुंचकर संपूर्ण मसीह समाज को क्रिसमस पर्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!