---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

आधुनिक एंबुलेंस सरकारी अस्पताल को सौंपी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विधायक निधि से मिली एक आधुनिक एम्बुलेंस आज रविवार को सुबह विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल प्रबंधन को सौंपी। सुबह विश्राम गृह में विधायक डॉ. शर्मा ने एम्बुलेंस की चाबी अस्पताल अधीक्षक डॉ.आरके चौधरी को सौंपी।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी (Sub Divisional Officer Revenue Madan Singh Raghuvanshi), भाजपा नेता जगदीश मालवीय (BJP leader Jagdish Malviya), जसबीर सिंघ छाबड़ा (Jasbir Singh Chhabra), जेडआरयूसीसी के सदस्य राजा तिवारी, पूर्व पार्षद एवं अस्पताल में विधायक प्रतिनिधि भरत वर्मा, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ.नीरज जैन, दीपक अठौत्रा, जयकिशोर चौधरी, राकेश जाधव, नगर महामंत्री राहुल चौरे, उपाध्यक्ष सन्नी छाबड़ा, शैलेन्द्र दुबे, बेअंत सिंह बंजारा, संजीव दीपू अग्रवाल, सुधीर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में अनुभव किया कि जो संसाधन, वाहन थे, वे नाकाफी थे। इसलिए हमने एसडीएम श्री रघुवंशी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. चौधरी से चर्चा करके विधायक निधि से राशि दी थी। यह तीसरी लहर की तैयारी के अंतर्गत है। हालांकि हम यह प्रार्थना कर रहे हैं कि न तो तीसरी लहर आये और ना ही एम्बुलेंस की किसी को जरूरत पड़े।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.