इटारसी। राजपूतों के सामाजिक संगठन करणी सेना में ग्राम ग्वाड़ी के मोहित सिंह राजपूत को इटारसी तहसील उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा एवं नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष की सहमति से हुई है।
सामाजिक संगठन करणी सेना मध्यप्रदेश के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर की अनुशंसा से एवं नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष विकास सिंह पवार एवं तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत की सहमति से मोहित सिंह राजपूत ग्वाड़ीखुर्द को इटारसी तहसील उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों ने उनको बधाई दी है।








