इटारसी। मूल नायक श्री 1008 पाश्र्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 31 जुलाई दिन गुरुवार को है।
इस अवसर पर दूसरी लाइन के श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 6:45 पर प्रथम तलवेदी पर प्राचीन मूलनायक श्री पाश्र्वनाथ भगवान का 108 रिद्धि मंत्रों के साथ अभिषेक किया जाएगा एवं प्रात: 7:30 बजे भूतल वेदी पर नवीन रजत सिंहासन पर श्री पाश्र्वनाथ भगवान का अभिषेक होगा।
मंदिर समिति अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा, हम श्री सम्मेद शिखर में जाकर निर्वाण लाडू समर्पित नहीं कर पाए, पर हम सभी श्री पाश्र्वनाथ भगवान का अभिषेक एवं निर्वाण लाडू चढ़ाकर सौभाग्यशाली हो सकते हैं। पुरुष वर्ग को शुद्धि 16 की धोती दुपट्टे में श्रीजी का अभिषेक करना होगा।











