---Advertisement---

मानसून सक्रिय, बिजली की चमक के साथ मध्यम और तेज वर्षा के साथ हवाएं चलने के आसार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मानसून लगभग संपूर्ण मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सक्रिय हो गया है। प्रदेश में अनेक जिलों में बारिश (rain) हो रही है। कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश रिकार्ड की जा रही है।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल (Meteorological Center Bhopal) के अनुसार सिवनी (Seoni), डिंडोरी (Dindori) में बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है, साथ ही सीहोर, देवास, शाजापुर, मंडला, छिंदवाड़ा, पेंच, पांढुर्ना, बालाघाट, अनुपपुर, अमरकंटक, आगर मालवा, उज्जैन में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। महाकालेश्वर, नीमच, पूर्वी बैतूल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, रायसेन, अशोकनगर के साथ-साथ भोपाल, बैरागढ़, नरेला, अरेरा हिल्स, भीमबेटका, शिवपुरी, छतरपुर, पन्ना, टीआर, रीवा, मऊगंज, सतना, चित्रकूट में बिजली के साथ हल्की आंधी दोपहर के समय मैहर, दमोह, कटनी, शहडोल, उमरिया, बांधवगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, बड़वानी, रतलाम, धोलावाड़, हरदा, नरसिंहपुर, जबलपुर, एपी, भेड़ाघाट में चलेगी।

नर्मदापुरम में बारिश की स्थिति

नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram district) के हर केन्द्र पर बीते चौबीस घंटे में हुई वर्षा दर्ज की गई है। इनमें इटारसी में 32.2 मिमी, पचमढ़ी में 25.8 मिमी, पिपरिया में 23 मिमी, बनखेड़ी में 12.4 मिमी, सिवनी मालवा में 9.5 मिमी, सोहागपुर में 6.2 मिमी, नर्मदापुरम में 4.1 मिमी, माखननगर में 4 मिमी और डोलरिया में 3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पिछले चौबीस घंटे में जिले में 13.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है और अब तक 92.1 मिमी वर्षा जिले में दर्ज हो चुकी है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.