इटारसी। आज दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्यप्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर जिलों से जा चुका है।
वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की निर्गमन रेखा लखनऊ, सतना, नागपुर, परभनी, पुणे और अलीबाग से गुजर रही है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के रीवा एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा है। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
न्यूनतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में काफी गिरे तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। जबलपुरख् एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। मध्यप्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दमोह, उज्जैन, ग्वालियर एवं गुना में दर्ज किया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री छिंदवाड़ा में दर्ज किया है। आगामी चौबीस घंटे के दौरान बुरहानपुर, खरगोन, सिंगरौली तथा सीधी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है, शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।