---Advertisement---

मानसून कमजोर, पिछले बीस घंटे से स्थिर है तवा बांध का जलस्तर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मानसून कमजोर पडऩे के साथ ही मध्यप्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आयी है। नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम और बैतूल जिलों में अपेक्षाकृत बारिश नहीं होने से तवा बांध का स्तर पिछले बीस घंटे से स्थिर बना हुआ है। रविवार को दोपहर 12 बजे बांध का जलस्तर 1156.70 फिट था, जो सोमवार को सुबह 8 बजे भी 1156.70 ही रहा है।

पिछले चौबीस घंटे में नर्मदापुरम जिले की किसी भी तहसील में वर्षा नहीं हुई है। जिले में अब तक पिछले वर्ष के मुकाबले 7.74 इंच अधिक वर्षा हो चुकी है। पिछले वर्ष आज की तारीख तक जिले में 15.81 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई थी, इस वर्ष यह 23.57 इंच औसत वर्षा है। जिले की कुल औसत वर्षा 54 इंच है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!