---Advertisement---

मध्यप्रदेश में मानसूनी सिस्टम सक्रिय, अभी दस दिन बारिश जारी रहने के आसार

By
—
Last updated:
Follow Us

इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसूनी सिस्टम (Monsoon System) सक्रिय होने से बारिश का दौर जारी है और इसके अभी और दस दिन जारी रहने के आसार हैं। 13 सितंबर तक कई जिलों में भारी, अतिभारी वर्षा और कहीं-कहीं रिमझिम की संभावना है तो 14 से 18 सितंबर तक रिमझिम बारिश चलती रहेगी। मानसून का यह तीसरा चरण है। पिछले कुछ दिनों से लगभग हर रोज कभी तेज, कभी रिमझिम बारिश हो रही है। कभी-कभार धूप भी निकल रही है, लेकिन बारिश हर दिन हो रही है। इस तरह का मौसम (Weather) अभी और दस दिन जारी रहने के आसार हैं। पिछले चौबीस घंटों में भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है।

इन जिलों में अतिभारी और मध्यम वर्षा

मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) के अनुसार अगले चौबीस घंटे में खरगोन (Khargone), बड़वानी (Barwani), इंदौर (Indore) एवं देवास (Dewas) जिलों में अतिभारी वर्षा (115.6 मिमी से 160 मिमी) होने के आसार हैं। इसी तरह से विदिशा, सीहोर, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, अलराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, गुना, दतिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में मध्यम से भारी वर्षा (59 मिमी से 80 मिमी) होने के आसार हैं। प्रदेश के नीचम और मुरैना को छोड़कर पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

पिछले चौबीस घंटे में यहां वर्षा

पिछले चौबीस घंटो में प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है।

अगले चौबीस घंटे

अगले चौबीस घंटों में भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सागर एवं शहडोल संभागों के जिलों में तथा रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास, आगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड जिलों में अनेक स्थानों पर तथा नीमच, मुरैना, श्योपुरकलॉ जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा एवं गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.