भोपाल । एक बार फिर मानसून (Monsoon) अपने रंग में वापस आयेगा। नर्मदापुरम संभाग के साथ ही जबलपुर, भोपाल और सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारों वाला मौसम वापस आएगा। आगामी चौबीस घंटे में ऐसा ही मौसम शहडोल और रीवा में अनेक स्थानों पर तथा इंदौर, उज्जैन, चंबल और ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
रीवा संभाग के साथ ही पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीमकगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले चौबीस घंटों में मप्र के मौसम पर नजर डालें तो मप्र के शहडोल, रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा इंदौर, सागर और नर्मदापुरम, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। नर्मदापुरम में केवल पचमढ़ी में 27 मिलीमीटर और सोहागपुर में 4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, शेष तहसीलों में बारिश से राहत रही है।
शुक्रवार से पुन: मानसून की सक्रियता के साथ पूर्वी मप्र में तेज बारिश की संभावना है जबकि मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम और भोपाल में को भी मानसून तर करने वाला है। वे ऑफ बेंगाल में एक नया सिस्टम बन रहा है जिससे आगामी पांच दिन तक कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जतायी जा रही है। मप्र के अनेक संभागों में मानसून सक्रिय रहेगा। इन दिनों मप्र के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं, पिछले दिनों हुई बारिश के साथ ही उचित प्रबंधन के कारण नर्मदापुरम जिले को बाढ़ के मुहाने पर पहुंचने पर ही बचा लिया गया है। बांधों से पानी छोडऩे का प्रबंधन कारगर रहा और जिला बाढ़ की चपेट में आने से बच गया। आगामी दिनों में होने वाली बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन की तैयारी है और सभी अनुविभागीय अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिये जा चुके हैं।
[adrotate banner="7"]
मध्यप्रदेश के इन संभागों में अगले पांच दिन मानसून फिर होगा सकिय


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]








