---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

समर्थन मूल्य पर हो मूंग खरीदी, नहीं तो करेंगे अनिश्चितकालीन उग्र आंदोलन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय किसान संघ तहसील इटारसी ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार हीरू कुमरे को सौंपा है। भारतीय किसान संघ के तहसील प्रचार प्रमुख नरेन्द्र गौर ने बताया कि किसानों को मूंग के बंपर पैदावार की आशा है और किसान यह भी आशा लगा रहे है कि शासन समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी करेगा।

किसानों ने भीषण गर्मी में दिन रात कड़ी मेहनत करके मूंग का उत्पादन करने की ओर अग्रसर है। अगर इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 16 क्विंटल प्रति हैक्टेयर मूंग का उपार्जन नहीं किया तो किसान आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होगा, देश का किसान संपन्न होगा तो राष्ट्र भी संपन्नता की ओर अग्रसर रहेगा। आज भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर खरीदी करनें की मांग की है।

अगर खरीदी नहीं की तो लागत भी नहीं निकलेगी

भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे ने बताया कि 60 दिन के मूंग की फसल में बोबनी, बखरनी, निंदाई, दवाई मिलाकर 12-15 हजार रुपए प्रति एकड़ की लागत लगती है। अगर समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा नहीं की तो मंडियों में किसानों द्वारा उत्पादित मूंग 4000-4500 रुपए प्रति क्विंटल बिकेगी, जिससे किसानों की लागत भी नहीं निकल पाएगी। कृषि विभाग मूंग खरीदी नहीं करने का यह तर्क देता है कि किसान मूंग में भारी कीटनाशक अथवा सफाया जैसी जहरीली दवाओं का प्रयोग करता है, लेकिन सरकार ऐसे कीटनाशकों या दवाओं पर प्रतिबंध नहीं लगाती है। सरकार शीघ्र ही इस वर्ष की उत्पादित मूंग का समर्थन मूल्य पर उपार्जन कराए।

ज्ञापन देते समय भारतीय किसान संघ के संभागीय सदस्य श्रीराम दुबे, जिला सहमंत्री रजत दुबे, जिला सदस्य मोरसिंह राजपूत, तहसील मंत्री सुभाष साध, राजेश साध, जगदीश कुशवाहा, सरदार यादव, ओपी महालहा, नरेन्द्र गौर, हरीश वर्मा, शिवकुमार पटैल, राजू तोमर, कमल गालर, राजकुमार चौरे, महेश तिवारी, भोलाराम चौरे,लक्ष्मण यादव, रामनरेश पटैल, पिंटू चौधरी, युवराज चौरे, लाला चौधरी, हर्ष लौवंशी, ललित कुशवाहा,आशीष वर्मा, सुनील महालहा, विनय पटैल, ब्रजभूषण चौरे, विपिन महालहा, राजकुमार चौरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.